Friday, August 1, 2025

दूध बढाने के लिए 'HOW TO INCREASE MILK YIELD

दूध बढाने के लिए


  • पशु का दूध बढाने के लिए बाज़ार में मिलने वाली calcium का उपयोग करे |

Calshakti platinum

Ostovet

Inocal

Calpond

Mifex  

इत्यादि कुछ अच्छी गुणवता की calcium है जो बाज़ार में कही भी आसानी से मिल जाती है| खुराक – 100ml रोजाना

  • अगर आप पहले से ही अपने पशु को कैल्शियम पिला रहे है तो पशु का दूध बढाने के लिए पशु को अच्छी गुणवत्ता का खनिज मिश्रण दे जैसे की –

Minfa gold

CRS Chelated

Agrimin forte

Milkowin

Biobion Gold

Microvit Gold

Bovimin B

Himchelate

VM All Chealted   

खुराक – 100g रोजाना

 

 


पशु का गर्मी में न आना CASE OF ANOESTROUS

 पशु का गर्मी में न आना

  • अगर आपका पशु गर्मी में नही आ रहा है तो सबसे पहले अपने पशु को पेट के कीड़ो की दवाई दे |
  • पेट के कीड़ो की दवाई के रूप में आप अपने पशु को FENTAS NILZAN HITEK PANACURE इत्यादि में से कोई भी एक दवाई दे सकते है |
  • उसके पश्चात अपने पशु को एक अच्छी गुणवत्ता का खनिज मिश्रण लाकर दे|   (अगर आप अपने पशु को एक साथ दो तरह के खनिज मिश्रण खिलाते है तो उसका परिणाम बहुत की अच्छा देखने को मिलेगा 
  • आप एक साथ दो तरह का खनिज मिश्रण दे तो एक पावडर व् एक गोली के रूप में पशु को दे और दोनों चीजे अलग अलग कंपनी की होनी चाहिए| इससे निश्चय ही आपका पशु गर्मी में आ जायेगा | 
कुछ अच्छी गुणवत्ता के खनिज मिश्रणों का विवरण निम्न है | आप इनमे से कोइ भी अपने पशु के लिए ला सकते है 

पावडर वाले खनिज मिश्रण
MINFA GOLD
BOVIMIN B ULTRA
CHELATED AGRIMIN SUPER
CRS CHILATED
BESTMIN
HIMCHELATE
VM ALL CHELATED
TOTAVIT
(कोई भी एक 100 ग्राम रोजाना)

गोली के रूप में 
TOTAVIT STRONG
MINOTAS XL
AGRIMIN I
ESTROFIT
(रोजाना एक गोली 21 दिन तक)

  • इसके पश्चात् अगर आपका पशु गर्मी में नही आता है तो आप VETY KIT या OVULANTA KIT अपने पशु को दे सकते है 
  • इन सबके पश्चात भी अगर पशु गर्मीं में नही आता है तो नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाकर  G-P-G Protocol करवा ले| या CIDR लगवा ले|


पेशाब में रूकावट या पेशाब का बंद पड़ना PROBLEM IN URINATION OR RETENTION OF URINE

 पेशाब में रूकावट या पेशाब का बंद पड़ना

  • पेशाब में रुकावट या बंद की समस्या ज्यादातर कटडो (नर) जानवरों में सर्दियों में देखने को मिलती है | अगर आपके पशु का पेशाब बूँद बूँद करके आ रहा है तो आप उसे TAB. LASIX और साथ में NEERI पिलाये| और साथ ही साथ नोसदर (रोजाना 5 ग्राम सुबह शाम) पशु को खिलाने से पशु को इस समस्या से निजात मिल जाएगी| 
  • अगर पशु पेशाब करते समय जोर लगा रहा हो और पेशाब थोडा थोडा आ रहा हो तो उपर दिए गये इलाज के साथ उसे NORFLOXACIN की टेबलेट और साथ में PARACETAMOL की दवाई दे| इससे आपके पशु को आराम मिलेगा|

खुराक पशु के वजन के हिसाब से निर्धारित करे|
5-6 महीने के कटड़े के लिए  
TAB. LASIX 2-2 सुबह शाम
SYP. NEERI 5-7ML सुबह शाम
TAB. NORFLOXACIN एक TAB प्रति 50 किलो
TAB. PARACETAMOL एक TAB प्रति 50 किलो
  • अगर आपके पशु को पेशाब बिलकुल ही बंद हो गया है तो बिना देर किये अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाये|

अफारे का ईलाज TREATMENT OF BLOAT

 अफारे का ईलाज

  • अगर आपके पशु को अचानक से अफारा आ जाता है तो HIMBLOT या MEGABLOAT या BLOTACIL या D-BLOAT इनमे से कोई भी सवाई लाकर उसमे 20-25 ग्राम हींग और 100-150ML सरसों का तेल मिलाकर पशु को पिला दे | इससे पशु को अफारे से निजत मिलेगी|  (यह खुराक बड़े पशु के लिए है )
  • 100ML तारपीन का तेल 500ML सरसों तेल में मिलाकर देने से भी पशु को अफारे से निजात मिल जाएगी (यह खुराक बड़े पशु के लिए है )
अगर पशु को अफारे की समस्या ज्यादा है और पशु को साँस लेने में दिक्कत हो रही है तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करे |

अगर अफारा बार बार आ रहा है तो भी पशु चिकित्सक से संपर्क करे|
अगर ज्यादा अनाज खाने की वजह से अफारा है तो तत्काल प्रभाव से पशु चिकित्सक को बुलाये |

पेशाब में खून आना BLOOD IN URINE

 पेशाब में खून आना 

  • अगर आपके पशु के पेशाब में खून आ रहा है और पशु ने खाना पीना छोड़ दिया है तो आपके पशु के शरीर में कोई संकर्मण हुआ है तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु का ईलाज करवाए|
  • अगर पशु पेशाब करते समय पीछे की तरफ जोर लगा रहा है तो वह इंगित करता है की पशु के मूत्र मार्ग में किसी प्रकार का इन्फेक्शन है | अगर आपका पशु ऐसे लक्षण दिखा रहा है तो तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करे|
  • लेकिन अगर पेशाब में खून आ रहा है और आपके पशु ने कुछ दिन (2-4) पहले ही बच्चे को जनम दिया है तो वह पशु के शरीर में फॉस्फोरस की कमी की वजह से है ऐसे पशु का इलाज करने के लिए हमे पशु को कुछ दवाई देनी होगी जिसका विवरण निम्न है -
- POWDER SODAPHOS GOLDPHOS PHOSBON इनमे से कोई एक 100G रोजाना | और साथ में STYPLON या ZAKSHOT बोलस 2-2 सुबह शाम दे|

- अगर अत्यधिक गर्मी की वजह से पशु के पेशाब में खून आ रहा है तो पशु को एनर्जी की दवाई दनी होगी जैसे की ENERDYNA या E-BOOSTER या HIMSHAKTI वगैरह 200ML रोजाना और  साथ में STYPLON/ या ZAKSHOT बोलस 2-2 सुबह शाम दे| और अगर 200-400 ग्राम निम्बू पशु को इसके साथ में खिला दिए जाये तो इलाज और भी अच्छा हो जायेगा|

Wednesday, July 30, 2025

गर्भ न ठहरना /फिरना REPEAT BREEDING

 गर्भ न ठहरना /फिरना

  • पशु अगर तीन बार या उससे अधिक बार फिर जाता है / गर्भ नही ठहरता है तो नजदीकी पशु चिकित्सक को बुलाकर पशु की बच्चेदानी की सफाई करा ले| उसके बाद पशु को पेट के कीड़ो की दवाई दे| उसके बाद पशु को अच्छी गुणवत्ता वाला खनिज मिश्रण देवे| कुछ अच्छी गुणवत्ता के खनिज मिश्रण निम्न है -
MINFA GOLD
AGRIMIN SUPER
BOVIMIN B ULTRA 
BIOBION GOLD
CRS CHELATED
MICROVIT GOLD
REPRO PLUS GOLD

  • पशु की सफाई करवाने के बाद जब पशु 21 दिन बाद हीट में आता है तो उसे गाभिन करवा दे |

जेर गिराने की दवाई TREATMENT FOR RETENTION OF PLACENTA

जेर गिराने की दवाई

  • पशु ब्याने के 6 घंटे के अन्दर अगर जेर नही डालता है तो उसे UTRIVIVE या EXAPAR या INVOLON या  URATECH या PROSHE  में से कोई एक टॉनिक 200 ML की मात्रा में पशु को हर 2 घंटे में पिलाते रहे|
(अगर 24 घंटे के अन्दर जेर नही डालता है तो नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करे)

नोट:- पशु की जेर 24 घंटे में अगर थोड़ी सी भी बाहर नही आई है तो कभी भी हाथ से जेर न निकलवाए | इससे बच्चेदानी ख़राब होने का खतरा बन जाता है|

दूध बढाने के लिए 'HOW TO INCREASE MILK YIELD

दूध बढाने के लिए पशु का दूध बढाने के लिए बाज़ार में मिलने वाली calcium का उपयोग करे | Calshakti platinum Ostovet Inocal Calpond ...